किचन में की मसाले होते है, जो बीमारियों को ठीक करने का काम करती है। आइए जानते है लहसुन, प्याज और काली मिर्च से कैसे करें लोगों का इलाज?
मौसमी बीमारियों को ठीक करने के लिए किचन में रखे मसाले बेहद काम आने वाले है। किचन में रखें मसालों को अलग-अलग तरीकों से उपयोग करके आप बीमारियों से मुक्ति पा सकते है।
प्याज के सेवन से सर्दी, खांसी, जुकाम, नाक से खून बहना, पथरी, दाद-खाज, नींद न आना, झुर्रियां, कैंसर जैसी बीमारियों को होने से रोकता है।
प्याज के सेवन से तमाम प्रकार की परेशानियों में राहत मिलती है। प्याज के रस का सेवन करने से तमाम परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
दिल से जुड़ी समस्याओं और हाई बीपी संबंधी सभी परेशानियों में आराम पाने के लिए लहसुन का सेवन करना चाहिए। यह याददाश्त सुधारने का काम भी करता है।
लहसुन का सेवन आप कच्चा या इसे भूनकर भी कर सकते है। कुछ बीमारियों मे तो इसका लेप लगाने की भी सलाह दी जाती है।
खुजली, खांसी, दांत-दर्द, सांस की बदबू, भूख जैसे तमाम समस्याओं को दूर करने में काली मिर्च मददगार मानी जाती है।
काली मिर्च को आप अलग-अलग तरीके से अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। काली मिर्च का चूर्ण, लेप और काढ़े का सेवन आप कर सकते है।