घुंघराले बालों को घर पर सीधा करने का तरीका


By Sahil03, Feb 2024 01:20 PMnaidunia.com

घुंघराले बाल

लड़कियों को कर्ली हेयर करना अच्छा लगता है। खैर, घुंघराले बालों की केयर करना इतना आसान भी नहीं होता है। शायद आपको हैरानी होगी, लेकिन कर्ली बालों में कंघी भी नहीं की जाती है।

बालों को सीधा कैसे करें?

घुंघराले बालों को सीधा करने के लिए महिलाएं पार्लर में हजारों पैसे खर्च करती हैं। हालांकि, आप घर पर भी अपने घुंघराले बालों को सीधा कर सकती हैं।

घरेलू उपाय

अपनाएं घुंघराले बालों को स्ट्रेट करने के लिए कुछ घरेलू उपाय असरदार है। चलिए जान लेते हैं कि घर में किन चीजों का इस्तेमाल करके कर्ली हेयर को सीधा किया जा सकता है।

दूध और शहद

बालों को सीधा करने के लिए आधा कप दूध में दो चम्मच शहद मिलाएं। पॉजिटिव रिजल्ट के लिए इसमें केला भी मैश करके डालें और स्कैल्प पर आधे घंटे तक लगाकर छोड़ दें।

नारियल और नींबू का पेस्ट

घुंघराले बालों पर कोकोनट मिल्क और नींबू मिलाकर लगाएं। एक घंटे तक नारियल के पेस्ट को लगा रहने दें और फिर इसे शैंपू से साफ करें।

हॉट ऑयल थेरेपी

अपनाएं बालों को सीधा और सिल्की बनाने के लिए गर्म तेल से मालिश करें। इसके लिए आप नारियल तेल में ऑलिव ऑयल मिलाकर बालों की मालिश कर सकती हैं।

दूध से बालों पर स्प्रे करें

कर्ली बालों को सीधा करने का यह भी एक प्रभावी तरीका है। सबसे पहले दूध को स्प्रे बॉटल में डालें। इसके बाद बालों पर स्प्रे करें और आधे घंटे तक छोड़ दें।

ऑलिव ऑयल और अंडा

घुंघराले बालों को सीधा करने के लिए दो अंडे फेंट लें और इसमें ऑलिव ऑयल मिलाएं। इस पेस्ट को बालों पर एक घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें और बाद में शैंपू से बाल साफ करें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गुलाब जल चेहरे पर लगाने के 4 फायदे