वास्तु शास्त्र में दोष को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। पेड़-पौधे हमारे जीवन में मायने रखते हैं।
वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों के लिए उचित दिशा बताई गई है। घर में करी पत्ते का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पश्चिम दिशा चंद्रमा की मानी जाती है। इस दिशा में करी पत्ते का पौधा लगाने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है।
घर में करी पत्ते का पौधा होने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
करी पत्ता स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें एंटी-म्यूटाजेनिक गुण होते हैं। कैंसर, मधुमेह और हृदय रोग के लिए करी पत्ता का सेवन लाभदायक है।
फेंगशुई के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में करी पत्ते का पौधा लगाना लाभकारी होता है। इस दिशा में लगाने से धन में वृद्धि होने लगती है।
करी पत्ते से अपनी नजर उतारे। इससे आपका मन शांत रहेगा। तनाव की स्थिति से आराम मिलेगा।