करी पत्ता भारतीय किचनों में काफी इस्तेमाल किया जाता है। करी पत्ता के सेवन से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता हैं।
करी पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। करी पत्ते में आयरन, विटामिन बी, विटामिन सी और कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती हैं।
अगर आप स्किन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे है, तो करी पत्ते को डाइट में जरूर शामिल करें। करी पत्ता स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
शरीर के वजन को कम करने के लिए भी करी पत्ते को खाया जा सकता है। करी पत्ते के सेवन से वजन तेजी से घटता है।
खराब खानपान की वजह से अक्सर पाचन ठीक नहीं रहता है, तो करी पत्तों को सेवन करें। इसके सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है।
कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए भी करी पत्ता रामबाण माना जाता है। करी पत्ता खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है।
करी पत्ता बालों के लिए लाभकारी माना जाता है। करी पत्ता के सेवन से बालों में मजबूती और बालों की ग्रोथ बढ़ती है।