क्या मसालेदार खाने से त्वचा पर दाने हो सकते हैं?


By Sahil03, Apr 2024 02:00 PMnaidunia.com

चेहरे पर मुंहासे

स्किन का ख्याल न रखने और खानपान से जुड़ी गलती करने की वजह से चेहरे पर मुंहासे या पिंपल्स आ जाते हैं। सवाल खड़ा होता है कि इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह क्या है।

मसालेदार खाना

सेहत के लिए ज्यादा मसालेदार खाना सही नहीं होता है। इसकी वजह से शरीर में इन्फ्लेमेशन से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

फेस पर पिंपल्स आना

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि ज्यादा मसालेदार खाना खाने की वजह से भी चेहरे पर पिंपल्स निकलने की परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इन चीजों से करें परहेज

यदि आपके चेहरे पर हद से ज्यादा पिंपल्स निकलते हैं तो प्रोसेस्ड फूड्स, मक्खन और चॉकलेट्स जैसी चीजों को न खाएं।

स्किन का ख्याल ऐसे रखें

मुंहासे कम करने के लिए स्किन का ध्यान रखना जरूरी होता है। इसके लिए स्किन टाइप के आधार पर ही फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए।

मॉइश्चराइजर लगाएं

सबसे पहले तो मसालेदार खाना थोड़ा कम कर दें और उसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। जिनकी त्वचा ड्राई होती है उन्हें मॉइश्चराइजर का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।

पिंपल को हाथ से न नोचें

अक्सर लोग पिंपल को हाथ से नोचने की कोशिश करते हैं। हालांकि, ऐसा करने से आपकी यह परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सूचना के उद्देश्य से है। इस पर अमल करने से पहले एक्सपर्ट्स या डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

यहां हमने जाना कि मसालेदार खाना खाने से दाने क्यों होते हैं। इस तरह की अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

30 के बाद महिलाएं जरूर खाएं ये चीजें, नहीं होगी जिंक की कमी