जन्मदिन पर केक क्यों नहीं काटना चाहिए?


By Ayushi Singh08, Jan 2025 12:45 PMnaidunia.com

अक्सर लोग अपने जन्मदिन को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं और केक काटते हैं। आइए जानते हैं कि जन्मदिन पर केक क्यों नहीं काटना चाहिए-

माना जाता है अशुभ

सनातन धर्म में केक काटना शुभ नहीं माना जाता है। साथ ही, केक काटते समय मोमबत्ती बुझाना अशुभ माना जाता है।

पश्चिमी संस्कृति

जन्मदिन के दिन केक काटना पश्चिमी संस्कृति कहलाता है और इसका उल्लेख सनातन धर्म में कहीं भी नहीं पाया जाता है।

अग्नि देवता का अपमान

हिंदू धर्म में दीपक जलाने की प्रथा है और मोमबत्ती बुझाने पर अग्नि देवता का अपमान होता है। इसलिए इसे अशुभ माना जाता है।

पंचांग के अनुसार मनाएं

पंचांग के अनुसार, जन्मदिन मनाना शुभ माना जाता है। कभी-भी अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से जन्मदिन नहीं बनाना चाहिए।

आरती उतारे

जिस इंसान का जनमदिन है उसकी आरती उतारे। ऐसा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद  प्राप्त होता है और अग्नि देवता भी प्रसन्न होते हैं।

दान करें

जिस व्यक्ति का जन्मदिन है उसे इस दिन गरीबों में दान करना चाहिए और मंदिर जाकर ईश्वर का आशीर्वाद   लेना चाहिए।  

इन कारणों से जन्मदिन पर केक नहीं काटना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

इस समय जुबान पर बैठती हैं मां सरस्वती, हर बात हो जाती है सच