दान पुण्य क्यों करना चाहिए? जानिए


By Prakhar Pandey08, Aug 2023 07:52 AMnaidunia.com

दान-पुण्य

हिंदू धर्म में दान पुण्य का काफी महत्व होता है। आज हम आपको बताएंगे कि आपको दान पुण्य क्यों करना चाहिए।

दान

दान कई प्रकार के होते है, जैसे कि धनदान, अन्नदान, वस्त्रदान, विद्यादान और अभयदान। इन चीजों का दान करने से इंसान को पुण्य मिलता है।

महत्व

दान करने से न सिर्फ धर्म का पालन हैं बल्कि अपनी जीवन की तमाम समस्याओं से बाहर निकलने का भी एक जरिया है। दान धर्म की सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है।

जरूरतमंद

जरूरतमंद को दान करने से आप सबसे ज्यादा पुण्य कमाते है। दान करने से भगवान को भी बेहद खुशी मिलती है। साथ ही माता-पिता भी खुश रहते है।

सेहत

सेहत, आयु और रक्षा के लिए दान जरूर करना चाहिए। सही दिन पर चीजों को दान करने से ग्रहों की पीड़ा से भी मुक्ति मिलती है।

अनाज

अन्न का दान करने से कभी भी आपकी थाली खाली नहीं होगी। चावल, आटा, दाल आदि का दान करने से कभी भी आपके जीवन में अन्न का अभाव नहीं होगा।

कपड़ो का दान

कपड़ो का दान करने से कभी भी आपको खराब आर्थिक स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा। हमेशा जैसे कपड़े आप पहनते है वैसे ही कपड़ो का दान करें। फटे, पुराने और खराब कपड़ो का दान बिल्कुल भी न करें।

धातु का दान

धातुओं का दान करने से आने वाली मुसीबत टल जाती है। धातु का दान हमेशा ऐसा व्यक्ति को करना चाहिए जिसे उस चीज का प्रयोग हों।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Garuda Purana: ऐसे लोगों पर भरोसा करना पड़ सकता है भारी