शास्त्रों में दान करने के कुछ नियम बताए गए हैं। नियमों के तहत दान करने पर शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं, दान करने से जुड़ी गलती करने से उसका कोई फायदा नहीं होता है।
धार्मिक दृष्टिकोण से कुछ जगहों पर दान करना वर्जित होता है। इतना ही नहीं, इन वस्तुओं का दान करने वाले को पुण्य की प्राप्ति भी नहीं होती है।
जरूरतमंद को दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं, किसी ऐसे व्यक्ति को दान करना, जिसे उसकी जरूरत नहीं है उस दान का आपको कोई लाभ नहीं मिलेगा।
कुछ लोग घर में मौजूद पुराने फटे कपड़ों का दान करते हैं। हालांकि, ऐसे कपड़ों का दान करना सही नहीं माना जाता है। शास्त्रों में इसे दूसरों का अपमान करने जैसा बताया गया है।
तेल का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं, लेकिन इस्तेमाल किए गए तेल का मंदिर या किसी भी जगह पर दान न करें। ऐसा करने से शनि अशुभ फल देते हैं।
भूखे व्यक्ति को खाना खिलाना सबसे बड़ा पुण्य कर्म माना जाता है। खैर, किसी को बासी या खराब भोजन खिलाने से पाप भी लगता है।
शास्त्रों में प्लास्टिक की चीजों का दान करने की मनाही है। अगर आप ऐसी वस्तुओं का दान करेंगे तो कंगाली का सामना भी करना पड़ सकता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से इसकी सत्यता को लेकर दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि किन जगहों पर दान करना अशुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ