दूध और उसके सभी प्रकार शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इन्हीं में से एक है दही।
दही पौष्टिक आहार है और इसका रोज सेवन करने से पेट की परेशानियां दूर होती है। दही खाने से कई लाभ होते हैं।
दही खाने से शरीर का पाचन ठीक रहता है। इसमें प्रोबायोटिक होते हैं जिससे खाना पचाने में मदद मिलती है।
इसे रोज खाने से व्यक्ति का वजन नियंत्रित होता है और वह फिट रहता है।
दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इससे शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं।
यदि आप बार-बार बीमार पड़ते हैं तो आपको दही खाना चाहिए। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
अगर आप रोजाना दही का सेवन करते हैं तो आपकी त्वचा स्वस्थ रहती है और चमकदार बनती है।