अक्सर देखा जाता हैं कि शहरों में लोग नाश्ता देर से करते हैं, जो कि गलत होता है। रोजाना देर से नाश्ता करना स्वस्थ के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
अगर आपकी आदत में शुमार हैं कि नाश्ता रोजाना देर से करते है, तो आज इससे होने वाले नुकसानों को भी जान लें।
अगर आप वेट लॉस कर रहे है और नाश्ते देर से करते है, तो वजन बढ़ सकता है। इसलिए देर से नाश्ता न करें।
रोजाना देर से नाश्ता करने पर शरीर में ब्लड शुगर का लेवल भी कम हो सकता है, जिसके कारण चक्कर आने की अधिक संभावना होती है।
देर से रोजाना नाश्ते करने से मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ता है, जिसके कारण आपका मेटाबॉलिज्म स्लो होने लगता है।
नाश्ता देरी से करने पर भूख से संबंधित हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। लंबे समय तक यह आदत हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकती है।
इन समस्याओं से बचने के लिए नाश्ता सही समय पर करना चाहिए। नाश्ता करने का सही समय सुबह 7 से 9 बजे का होता है।