40+ महिलाएं हेल्दी रहने के लिए डेली रूटीन में शामिल करें 5 आदतें


By Ram Janam Chauhan27, Jan 2025 01:50 PMnaidunia.com

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी होता है। ऐसे में इन आदतों को अपने डेली रूटीन में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

पोषण युक्त आहार का सेवन करें

बढ़ती उम्र के साथ शरीर में पोषण की आवश्यकता बढ़ने लगती है, ऐसे में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल से भरपूर आहारों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करें

रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है, जिसकी वजह से खिंचाव की समस्या कम होती है। साथ ही, मानसिक शांति मिलती है।

भरपूर नींद लें

कई महिलओं को तनाव और चिंता के कारण नींद ना आने की समस्या होती है, लेकिन कम नींद लेना सेहत के लिए नुकसानदेह है। इसलिए, रोजाना 7-8 घंटे पर्याप्त नींद लें।

दिन में 8-10 गिलास पानी पिएं

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हाइड्रेटेड रहना जरूरी होता है। ऐसे में रोजाना 8-10 गिलास पानी पी सकते हैं।

ध्यान करें

शरीर को तनाव से मुक्त और मानसिक थकान दूर करने के लिए रोजाना ध्यान करना चाहिए। इससे शरीर को फिट रखने में मदद मिलती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको सेहत से जुड़ी किसी तरह की समस्या है, तो बताए गए टिप्स को फॉलो करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

फिटकरी और गुलाब जल चेहरे पर लगाने से क्या होता है?