बुलेट की रफ्तार से टी20 में रन बनाने वाले बल्लेबाज


By Shivansh Shekhar15, Feb 2024 04:30 PMnaidunia.com

टी20 में ब्लास्ट

आज हम आपको ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो टी20 फॉर्मेट में बुलेट की रफ्तार से रन बनाने की क्षमता रखते हैं।

ग्लेन मैक्सवेल

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का नाम सबसे आगे लिया जाता है। मैक्सवेल अकेले दम पर मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं।

स्ट्राइक रेट का जलवा

मैक्सवेल जब टी20 में खेलते हैं तो उनका कद और भी ज्यादा ऊंचा हो जाता है। करीब 200 के स्ट्राइक रेट से वो रन बनाते हैं और टीम को फायदा दिलाते हैं।

सूर्यकुमार यादव

इस सूची में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल है जो अपनी बल्लेबाजी से सामने वाले को पस्त कर देते हैं।

सूर्या का स्ट्राइक रेट

सूर्या ने टी20 में 200 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं और बहुत ही कम गेंदों पर रन बनाते हैं। उनके नाम 5 टी20 सेंचुरी भी है।

एरोन फिंच

एक और दिग्गज बल्लेबाज एरोन फिंच का नाम आता है जो ट्वेंटी ट्वेंटी में काफी तेज गति से बल्लेबाजी करते हैं। हालांकि अब वो रिटायर हो चुके हैं।

एविन लुईस

एविन लुईस वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं जो काफी तेज गति से बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। उनका बल्ला टी20 में खूब चलता है।

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल का कमाल अभी सभी फॉर्मेट में है लेकिन टी20 में वो एक अलग ही लय में नजर आते हैं। यशस्वी का स्ट्राइक रेट 200 के करीब होता है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Ind vs Eng 3rd Test: तीसरे टेस्ट में सरफराज का डेब्यू, घर में ऐसा रहा प्रदर्शन