भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। आज यानी 15 फरवरी को दोनों टीमों के बीच राजकोट में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। आइए जानते है सरफराज के डोमेस्टिक करियर के बारे में।
सरफराज खान ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अपना डेब्यू कर लिया है। डेब्यू मैच में सरफराज मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आएंगे।
सरफराज ने अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत 2014 में की थी। अब तक सरफराज ने 45 घरेलू मैच खेले है। इस दौरान 66 पारियों में वे 10 बार नाबाद लौटे है।
फर्स्ट क्लास में सरफराज तिहरा शतक भी मार चुके है। 45 मैच की 66 पारियों में सरफराज ने 3 हजार 912 रन बनाए थे। टेस्ट में भी सरफराज ने 70.48 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते है।
45 मैचों में सरफराज ने 14 शतक और 11 अर्धशतक मारे थे। सरफराज 69.85 की औसत से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रन बनाते है। सरफराज फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तेज गति से रन बनाने वालों की सूची में शामिल है।
आईपीएल में सरफराज ने 50 टी20 मैच खेले थे। 37 पारियों में सरफराज ने 585 रन बनाए है। आईपीएल में सरफराज 130 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करवाते है।
50 टी20 मैचों में सरफराज ने 63 चौके और 14 छक्के मारे है। आईपीएल में सरफराज 22.5 की औसत से रन बनाए थे। सरफराज का आईपीएल सर्वश्रेष्ठ स्कोर 67 रन है।
टेस्ट में डेब्यू के साथ ही सरफराज अब भारत की कैप में खेलते नजर आएंगे। सरफराज सिर्फ 26 वर्षीय है और घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। अब देखना होगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर कैसा रहने वाला है।
सरफराज खान क्रिकेट और खेल से जुड़ी अन्य तमाम खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com के साथ