अगले महीने दरिद्र योग से 3 राशियों पर आएगी आफत


By Shivansh Shekhar31, Jul 2024 01:00 PMnaidunia.com

दरिद्र योग का निर्माण

ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से दरिद्र योग का निर्माण तब होता है, जब कोई शुभ ग्रह किसी अशुभ ग्रह के संपर्क में आता हो। इसके साथ ही गुरु बृहस्पति 6 से 12वें भाव में बैठे हैं, तो भी कुंडली में दरिद्र योग बन जाता है।

नीच राशि में शुक्र

बता दें कि अगस्त में शुक्र नीच राशि कन्या में जाने वाले हैं, जिसके कारण दरिद्र योग का निर्माण होने जा रहा है। इसका अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियों को ज्यादा नुकसान होगा।

कौन हैं वो राशियां?

आखिर कौन हैं वो राशियां, जिन्हें शुक्र के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं।

मकर राशि के जातक

मकर राशि वाले, जो नौकरी या व्यवसाय की तैयारी में लगे हुए हैं उनको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ लड़ाई हो सकता है।

कर्क राशि के जातक

कर्क वालों के सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आत्मबल में कमी होने पर बने हुए कार्य खराब हो सकते हैं।

मेष राशि के जातक

नौकरी कर रहे लोगों को कार्य वाली जगह पर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कोई इंपोर्टेंट काम में रुकावट आने की उम्मीद जताई जा रही है।

मीन राशि के जातक

मीन राशि के लोग, जो व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उनको फायदा के जगह पर नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इस समय किसी को उधार पैसे न दें।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तुलसी की मंजरी करें पूजन, मिलेंगे विशेष लाभ