हिंदू धर्म में तुलसी के पेड़ का बहुत महत्व है। इस पेड़ में माता लक्ष्मी का वास होता है, जिसके कारण घर में किसी प्रकार की धन की कमी नहीं रहती है। आइए जानते हैं कि तुलसी की मंजरी से पूजन करने से जीवन में मिलेंगे विशेष लाभ-
ऐसा माना जाता है कि तुलसी की मंजरी से पूजा करने से अगर घर में धन की समस्या चल रही है, तो इससे घर की दरिद्रता दूर होती है और धन-धान्य का भंडार भरा रहता है।
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान मां को मंजरी अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है और धन आगमन के मार्ग खुलते हैं।
तुलसी के पौधे से मंजरी उतार देनी चाहिए। इससे तुलसी का बोझ कम होता है। मंजरी को उतारकर उसकी पूजा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और धन धान्य में वृद्धि होती है।
जब भी तुलसी में मंजरी आ जाए तो उसे तुरंत मंजरी तोड़ ले, उसे फेंक नहीं, लाल कपड़े में लपेट कर मंदिर में रख दें। ऐसा करने से घर में किसी आर्थिक तंगी नहीं आएगी।
मंजरी को घर की तिजोरी या पूर्व दिशा में रख सकते हैं। ऐसा करने से धन के स्रोत खुलेंगे और धन लाभ होगा और पैसों की समस्याओं से छुटकारा भी पाएंगे।
ऐसा माना जाता है कि तुलसी की मंजरी से पूजा करने से घर में सकारात्मकता का आगमन होता है। इसके साथ ही, जीवन में कई लाभ मिलते हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
तुलसी की मंजरी से पूजन करने से जीवन में विशेष लाभ मिलेंगे । एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM