खजूर का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि खजूर का बीज भी कम लाभकारी नहीं होता है।
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो खजूर ही नहीं उसका बीज भी रामबाण साबित हो सकता है। खजूर के बीज का सेवन डायबिटीज को कंट्रोल करता है।
यह लाइफस्टाइल से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। शुगर लेवल बढ़ने से शरीर के कई अंग प्रभावित होते है। इसलिए, इसे कंट्रोल रखने की सलाह दी जाती है।
डायबिटीज वालों को खजूर के बीज का सेवन उसका चूर्ण बनाकर करना चाहिए। बीज का चूर्ण डायबिटीज को बढ़ने से रोकता है।
खजूर के बीज का चूर्ण बनाने के लिए पहले बीजों को गैस पर भून लें फिर उसको पीसकर चूर्ण बनाए और उसे स्टोर करके रख लें।
रोजाना 1 चम्मच खजूर के चूर्ण का सेवन करने के बाद गुनगुने पानी पिएं। इस तरीके से डायबिटीज के रोगी बीज का सेवन कर सकते हैं।
खजूर के बीज का सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड शुगर का लेवल काफी हद तक कंट्रोल में रहता है। चूर्ण के साथ ही, हेल्दी खानपान का भी सेवन करें।