अगर आप एनीमिया के शिकार हैं, तो खजूर का सेवन कर सकते हैं। यह आयरन और विटामिन-A से भरपूर होता है, जो शरीर में खून बनाने का काम करते हैं।
खजूर हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है। इसमें पोटेशियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक है।
खजूर में कैल्शियम, कॉपर, मैगनीज और अन्य पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ये आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, वे खजूर का सेवन कर सकते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जिससे पाचन शक्ति मजबूत होती है।
खजूर में शुगर, प्रोटीन और कई जरूरी विटामिन्स होते हैं। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो खजूर का सेवन कर सकते हैं।
खजूर में विटामिन-बी और कोलीन पाए जाते हैं, जो मेमोरी पावर को बढ़ाते हैं। याददाश्त बढ़ाने के लिए आप इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं।
खजूर स्किन और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से त्वचा और बालों की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।