डेविड वॉर्नर ने लिया संन्यास, पीछे छोड़ गए रिकॉर्ड्स की विरासत


By Prakhar Pandey01, Jan 2024 03:11 PMnaidunia.com

डेविड वॉर्नर

37 वर्षीय डेविड वॉर्नर ने संन्यास की घोषणा कर दी है। आइए देखते है डेविड वॉर्नर शानदार रिकॉर्ड्स।

वनडे से संन्यास

37 वर्षीय वॉर्नर ने 1 जनवरी 2024 को वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वॉर्नर का कहना था कि अगर चैंपियंस ट्रॉफी तक वो अच्छा क्रिकेट खेलते रहते है और टीम को उनकी जरूरत पड़ी तो वो फिर वापसी करेंगे।

कुल वनडे मैच

डेविड ने अपने करियर में कुल 161 वनडे मैच खेले है। वॉर्नर ने अपना डेब्यू साल 2009 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था।

रन और शतक

161 वनडे मैचों की 159 पारियों में वॉर्नर ने 6 हजार 932 रन बनाए है। वॉर्नर ने अपने वनडे करियर में 45 की औसत से 22 शतक और 33 अर्धशतक मारे थे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए शतक

डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर आते है। वॉर्नर ने अपने करियर में 22 शतक मारे है।

2015 और 2022 वर्ल्ड कप

डेविड वॉर्नर 2015 और 2022 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे है। बतौर खिलाड़ी भी उन्होंने विश्व कप में खूब रन बनाए है।

सबसे ज्यादा रन

2019 और 2023 में वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। वॉर्नर दूसरे खिलाड़ी है जिन्होंने विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए है।

बतौर ओपनर

वॉर्नर के नाम बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया के किसी भी बल्लेबाज ने ओपनिंग करते हुए वॉर्नर से अधिक शतक नहीं लगाया है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

वापसी के बाद केएल के लिए कैसा रहा साल 2023?