देबिना ने पिछले साल अपनी पहली बेटी को 3 अप्रैल को जन्म दिया था। जिसके बाद देबिना ने 11 नवंबर को अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया।
अब गुरमीत और देबिना ने अपनी दूसरी बेटी दिविशा का क्यूट सा चेहरा रिवील कर दिया है। देबिना की बेटी को देख अब फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
देबिना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ क्यूट फोटोज शेयर की है। जिसके साथ कैप्शन में लिखा ये है हमारी मिरेकल बेबी दिविशा..गुड वाइब्स और ब्लेसिंग ऑलवेज।
शेयर की गई पहली फोटो में दिविशा व्हाइट कलर की फ्रील फ्रॉक पहने दिखाई दे रही है। इस फोटो में देबिना और गुरमीत दिविशा को किस करते दिखाई दे रहे हैं।
वहीं दूसरी फोटो में देबिना और गुरमीत अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आ रहे हैं। गुरमीत ने बेटी लियाना को गोद में ले रखा है, वहीं देबिना ने दिविशा को गोद में बैठा रखा है।