अथिया और राहुल की शादी की फंक्शन्स काफी प्राइवेट रखे गए थे। अब अथिया और राहुल समेत उनके भाई अहान शेट्टी भी शादी के प्री वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।
अहान ने शादी से जुड़ी रस्मों की फोटो शेयर की है। शेयर की गई फोटोज में अथिया, उनके माता पिता और अहान दिखाई दे रहे हैं।
इतना ही नहीं शादी की इन फंक्शन्स में अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ भी दिखाई दीं। तानिया ने भी शादी के फंक्शन की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
अथिया और राहुल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में हुई है। इस शादी में परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे।
शादी के सभी फंक्शन में नो मोबाइल पॉलिसी रखी गई थी। वहीं सुनील शेट्टी ने बताया था कि आईपीएल के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा।