December Birth Date: भाग्यशाली होते हैं दिसंबर में जन्में लोग


By Prakhar Pandey28, Nov 2023 12:35 PMnaidunia.com

दिसंबर में जन्मे लोग

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, दिसंबर में जन्में लोग अलग और खास होते है। आइए जानते हैं दिसंबर में जन्में लोगों में क्या होता है खासियत और कैसा रहता है इनका करियर?

रिसर्च में दावा

एक रिसर्च के अनुसार, दिसंबर में जन्मे लोग जीवन में बेहतर तरक्की करते है और अमीर बनते है। दुनिया के ज्यादातर करोड़पति दिसंबर में ही जन्मे है।

करियर में मुकाम

दिसंबर में जन्में जातक अपनी बुद्धिमत्ता, लगन और मेहनत के दम पर करियर में सफलता की हर ऊंचाई तक पहुंचते है। इस माह में जन्में लोग हर परिस्थिति में अपनों का साथ नहीं छोड़ते है।

आसानी से निकालते है समस्या का हल

दिसंबर के महीने में जन्में लोग बुद्धिमानी से अपने कार्यों को जल्द पूरा कर लेते है। साथ ही, वे अपने तेज दिमाग के चलते हर मुश्किल से आसानी से निकल जाते है।

मेहनती लोग

इस माह में जन्में लोग अपनी मेहनत के दम पर जीवन में हर बुलंदियों को छूते है और ढेर सारा पैसा भी कमाते है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए ये लोग आखिरी दम तक मेहनत करते है।

मधुर वाणी

दिसंबर में जन्में लोगों में यह भी खासियत होती है कि ये अपनी मधुर वाणी से लोगों को मोहित कर देते है। परिवार और दोस्तों के ये काफी नजदीक होते है। मुश्किल समय में ये कभी भी अपनों का साथ नहीं छोड़ते है।

लकी नंबर

इस माह में जन्में लोगों के लिए लकी नंबर 1,3 और 8 होता है। बात करें शुभ रंगों की तो इनके लिए लाल, पीला और बैंगनी शुभ रंग होता हैं।

अहंकारी और आलसी

कभी-कभी इस माह में जन्में लोग आलसी भी हो जाते है, जिसके चलते ये हाथ में आए मौके भी गवां देते है। कई बार तो अहंकार में भी यह अपना बना बनाया काम बिगाड़ लेते है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मन से संबंधित है चंद्रमा, ऐसे करें मजबूत