हिंदू धर्म में दीपक का बहुत महत्व है। इसे पूजा और कई त्योहार पर जलया जाता है। इससे जीवन में खुशहाली आती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास भी होता है। आइए जानते हैं, कि घर के बाहर जलाते हैं दीया, तो किन बातों का रखें ध्यान
दीया जलाते समय दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। दीया को हमेशा दाएं हाथ की तरफ ही जलाएं। अगर घर का मुख्य द्वार पूर्व दिशा की ओर है, तो इस दिशा में ही दीया जलाएं।
घर के मुख्य द्वार पर हमेशा घी का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही, घी का दीपक मिट्टी का होना चाहिए। इससे घर में सुख- समृद्धि आती है।
अगर घर के बाहर दीया जलाते हैं, तो वह दी खंडित नहीं होना चाहिए। ऐसा माना जाता है, कि खंडित दीया को जलाने से जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
अगर जीवन में कई प्रकार की समस्या है या घर में वास्तुदोष है, तो घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाने से घर में सुख-शांति आती है।
माता लक्ष्मी को केवल धन कि देवी नहीं मानी जाती है, बल्कि उन्हें यौवन,भाग्य और वैभव की देवी मानी जाती है। जीवन में इन सभी चीजों को पाने के लिए घर के बाहर दीया जलाना चाहिए।
अक्सर लोग शाम के समय दीया को 7 बजे जलाते हैं, लेकिन दीये को 5 बजे से 8 बजे के बीच में जलाना चाहिए।
घर के बाहर जलाते हैं दीया, तो इन बातों का ध्यान रखें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM