दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही है। आइए जानते है एक्ट्रेस के करियर से जुड़ी 5 कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में।
दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में ओम शांति ओम से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। एक्ट्रेस की पहली फिल्म ने ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।
दीपिका की गिनती बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेस में होती है। डीवा अकेले के दम पर भी कई हिट फिल्में दे चुकी है। दीपिका ने करियर में 3 औसत, 3 सेमी- हिट, 3 हिट, 4 सुपर-हिट, 3 ब्लॉकबस्टर और 9 फ्लॉप फिल्में दी है।
पठान फिल्म में दीपिका की बिकिनी को लेकर भी काफी ज्यादा विवाद हुआ था। हालांकि, इस विवाद का फिल्म को काफी फायदा हुआ। पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।
छपाक की रिलीज के दौरान, दीपिका पादुकोण जेएनयू के दौरे पर गई थी। इस दौरान उनकी फिल्म को लेकर बॉयकॉट ट्रेंड भी चालू हुआ था।
पद्मावत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म को करने के चक्कर में कई संगठनों की तरफ से तो दीपिका की नाक काटने पर इनाम देने की बात तक कही गई थी।
आज से 10 साल पहले जब गोलियों की रासलीला-रामलीला बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होनी थी, तब इस फिल्म के नाम को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका और प्रियंका के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।
बाजीराव मस्तानी के मेकर्स पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने बाजीराव की दोनों रानियों काशीबाई और मस्तानी को भी स्क्रीन गलत ढंग से पेश किया था। यह फिल्म भी काट-छाट के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।