Deepika Padukone: दीपिका के इन किरदारों ने जीता हर किसी का दिल


By Ekta Sharma2023-01-05, 14:39 ISTnaidunia.com

दीपिका के शानदार किरदार

दीपिका ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। इन फिल्मों से दीपिका के किरदार हर किसी के दिल में बस गए हैं। वे एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं।

ये जवानी है दीवानी

ये जवानी है दीवानी फिल्म बॉलीवुड की बेस्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म में दीपिका के किरदार नैना को काफी पसंद किया गया था। दीपिका की जर्नी ने सभी को इंप्रेस किया था।

चेन्नई एक्सप्रेस

दीपिका ने चेन्नई एक्सप्रेस में मीनम्मा का किरदार निभाया था। फिल्म में दीपिका के ड्रेसिंग सेंस से लेकर बोलने तक उनके किरदार पर काफी काम किया गया था।

रामलीला

रामलीला फिल्म से ही दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी शुरू हुई थी। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। दीपिका ने फिल्म में लीला का रोल निभाया था।

पद्मावत

पद्मावत फिल्म में दीपिका ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया था। इस रोल में दीपिका काफी डूब गई थीं। फिल्म से उनके राॅयल लुक को भी काफी पसंद किया गया था।

बाजीराव मस्तानी

बाजीराव मस्तानी फिल्म पेशवा बाजीराव और मस्तानी की कहानी पर आधारित है। फिल्म में दीपिका ने मस्तानी का किरदार निभाया था। जो कि काफी परफेक्ट था।

Astro Tips: इस साल करें ये उपाय, हमेशा साथ देगा धन और भाग्य