अगर आप जून में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हिमाचल में स्थित मिनी थाईलैंड यानी जीभी जाएं। यह हिल स्टेशन काफी खूबसूरत है।
सर्दी हो या गर्मी लोग पहाड़ों की ओर रुख करते हैं। पहाड़ों की खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। जीभी दिल्ली से ज्यादा नहीं 500 km दूर है।
जीभी हिमाचल के कुल्लू जिले में स्थित है। यहां जाने के लिए दिल्ली के कश्मीरी गेट से ऑट तक के लिए बस लें। उसके बाद ऑट से जीभी के लिए टैक्सी लें।
जीभी में स्थित मिनी थाईलैंड पहाड़ लवर्स के पसंदीदा स्थान है। यहां नदी पर दो चट्टानें हैं, जो बिल्कुल थाईलैंड की तरह दिखती है।
मिनी थाईलैंड पहुंचते ही आपकी चारों तरफ बस खूबसूरत नजारे ही दिखाई देंगे। मिनी थाईलैंड में साफ पानी और हरे-भरे पेड़ नजर आएंगे।
जीभी जाने पर नॉर्मल होटल में रुकने बजाए आप ट्री हाउस में रुके। ट्री हाउस में रुकना ट्रिप के मजे को दोगुना कर देगा।
जीभी के मिनी थाईलैंड घूमने का साथ ही वाटरफॉल मिस न करें। जीभी वाटरफॉल शहर से कुछ ही किलोमीटर है।
इस तरह आप कम बजट में थाईलैंड जैसा मजा मिनी थाईलैंड में ले सकते हैं। टूरिज्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ