त्योहारों में खानपान पर कंट्रोल नहीं रहता है। आज हम आपको बताएंगे दिवाली के बाद किन तरीकों से बॉडी को डिटॉक्स कर सकते है।
फेस्टिवल के दौरान मसालेदार और मीठा खाने की कोई लिमिट नहीं रहती है। इस दौरान बॉडी में गंदगी भर जाती है और बॉडी को डिटॉक्सिफाई करना मुश्किल होता है।
बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने के लिए आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे तरीके जिससे त्योहारों के बाद आपकी बॉडी पूरी तरह से हल्का महसूस करेगी।
मौसमी संक्रमण को दूर रखने और मजबूत इम्यूनिटी के लिए बॉडी हर्बल टी बेहद असरदार मानी जाती है। यह पीने से फैट तेजी से बर्न होता है और ब्लड कोलेस्ट्रॉल भी जमा नहीं होता है।
ब्रेकफास्ट में चीले, पराठे, खाने की जगह 1-2 दिन स्मूदी पीएं। ग्रीन स्मूदी आपके हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होते है। इससे आपकी बॉडी डिटॉक्सिफाई होती है।
दिवाली के दौरान हैवी डाइट के बाद अपनी डाइट पर विशेष ध्यान दें। सेब, केला, स्ट्रॉबेरी, गाजर, खीरा, चुकंदर जैसी चीजों को अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा शामिल करें।
फिटनेस फ्रीक लोग भी त्योहारों के दौरान अपना संतुलन खो देते है। दिवाली के दौरान भी दिन में एक बार सिट्रस फ्रूट का जरूर सेवन करें।
रूटीन को फॉलो करना आसान नहीं होता है। ऐसे में त्योहारों के दौरान एक्सरसाइज करना बिल्कुल भी न छोड़े। एक्सरसाइज के दौरान निकलने वाले पसीने से स्किन प्रॉब्लम दूर होती है।