शिल्पा शेट्टी जैसी फिटनेस के लिए फॉलो करें ये टिप्स


By Sahil09, Nov 2023 11:51 AMnaidunia.com

फिटनेस

सभी स्वस्थ और फिट रहने की इच्छा रखते हैं। फिटनेस के लिए एक्सरसाइज से लेकर डाइट का पूरा ध्यान रखना पड़ता है।

शिल्पा शेट्टी

48 साल की उम्र में भी शिल्पा दिखने में यंग लगती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस वर्कआउट करते हुए अपनी कुछ फोटोज भी शेयर करती हैं।

फिटनेस फ्रीक

शिल्पा शेट्टी का नाम फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। आज बात कर रहे हैं कि उनकी तरह फिट और यंग दिखने के लिए क्या करना पड़ता है।

योग रूटीन

शिल्पा शेट्टी के बारे में सभी जानते हैं कि वह अपने फिटनेस रूटीन में योग को जरूर शामिल करती है। योग से फिटनेस और चेहरे का ग्लो भी मेंटेन किया जा सकता है।

बैलेंस्ड डाइट

बॉडी को हेल्दी रखने के लिए बैलेंस्ड डाइट लेना जरूरी है। ऐसे में आपको सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए।

वर्कआउट भी जरूरी

वर्कआउट को स्किप करना सही नहीं होता है। शिल्पा शेट्टी भी योगासन समेत वर्कआउट का पूरा ध्यान रखती हैं। फिट रहने के लिए आपको भी नियमित एक्सरसाइज करनी चाहिए।

मेकअप हटा कर सोएं

रात के समय मेकअप लगाकर सोने से त्वचा को नुकसान हो सकता है। रात के समय मेकअप उतारने के लिए आप नारियल तेल से चेहरे पर मसाज कर सकती हैं।

बालों की देखभाल

शिल्पा शेट्टी अपने बालों की भी अच्छे से देखभाल करती हैं। इसके लिए एक्ट्रेस नेचुरल ऑयल से भी मसाज करती हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

लाइफ में अपनी इन 5 चीजों से नहीं करना चाहिए समझौता