माना जाता है कि देव दिवाली के दिन कुछ खास वास्तु के उपाय कर लेने से काफी लाभ प्राप्त होता है।
मान्यता है कि देव दिवाली के दिन तुलसी के 11 पत्ते लेकर आटे के बर्तन में डालकर छोड़ देना चाहिए। ऐसा करने पर घर में शुभ परिवर्तन होने लगते हैं।
देव दिवाली के दिन आटे या मिट्टी का दीपक बनाकर उसमें 7 लौंग डालकर उसे प्रज्जवलित करना चाहिए। इससे घर में खुशहाली आती है।
देव दिवाली के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु के चित्र पर 11 पत्ते बांध दें। इससे धन-संपत्ति में कभी कमी नहीं होती।
देव दिवाली पर गंगा स्नान के बाद दीप दान जरूर करना चाहिए। इस दिन दीप दान करने से 10 यज्ञों के समान फल प्राप्त होता है।
देव दिवाली के दिन तुलसी के पौधे पर एक पीला कपड़ा बांध दें। ऐसा करने से कारोबार में वृद्धि होती है और नौकरी में प्रमोशन मिलता है