Dhan Labh Sanket: धन का आगमन होने से पहले मिलते हैं ये 5 शुभ संकेत


By Ekta Sharma24, Jan 2023 05:28 PMnaidunia.com

शुभ संकेत

जब समय अच्छा होने वाला होता है या आप धनवान होने वाले होते हैं, तो शुभ संकेत पहले ही मिलने लगते हैं। इनमें ये 5 संकेत तो बेहद शुभ माने जाते हैं।

दाहिने अंग का फड़कना

शरीर के दाहिने अंग का फड़कना शुभ होता है। ये संकेत होता है कि आने वाले दिनों में आप धनवान बन सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो घर में सुख और समृद्धि का आगमन होगा।

आक का पौधा

घर के मुख्य द्वार के सामने आक के पौधे का उगना भी धनवान बनने का संकेत है। अगर आपके घर के सामने आक का पौधा उग रहा है, तो यह संकेत है कि जल्द आपके घर धन का आगमन होगा।

काली चींटियों का झुंड

घर में काली चींटियों की झुंड अमीर बनने का संकेत है। अगर आप अपने घर में काली चींटियों की झुंड देखते हैं, तो समझ लें कि आपके घर मां लक्ष्मी जल्द आने वाली है।

बिल्ली या पक्षी

घर में बिल्ली बच्चों को जन्म देती है, तो ये शुभ संकेत है। वहीं, पक्षी द्वारा कोई कीमती चीज छत पर पर गिराना भी शुभ होता है। इसका अर्थ है कि आपके घर में सुख का आगमन शीघ्र होने वाला है।

दाहिने हाथ में खुजली

अगर आपके दाहिने हथेली में लंबे समय से खुजली हो रही है, तो यह शुभ संकेत है कि आप बहुत जल्द धन का आगमन होने वाला है। वहीं, दाईं आंख फड़कना भी धन के आगमन का संकेत है।

Vastu Tips: घर के बेडरूम में न लगाएं ये तस्वीरें, वरना बिगड़ जाएंगे पारिवारिक रिश्ते