Vastu Tips: घर के बेडरूम में न लगाएं ये तस्वीरें, वरना बिगड़ जाएंगे पारिवारिक रि


By Ekta Sharma24, Jan 2023 05:09 PMnaidunia.com

वास्तु के अनुसार तस्वीरें

वास्तु की मानें तो बेडरूम में बिना जानकारी की कुछ तस्वीरें लगाने से वास्तु दोष लगता है। इसके लिए बेडरूम में इन तस्वीरों को भूलकर भी न लगाएं।

शुक्र और चंद्रमा

वास्तु जानकारों की मानें तो शुक्र और चंद्रमा से बेडरूम प्रभावित रहता है। इसके लिए शुक्र और चंद्र का विशेष ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए वास्तु नियमों का पालन करें।

झरने और नदी

वास्तु शास्त्र में बेडरूम में नदी और झरने की तस्वीर लगाने की मनाही है। इससे पति और पत्नी के रिश्ते में शक पैदा होता है। साथ ही विश्वास भी कम होने लगता है।

युद्ध की तस्वीर

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में युद्ध की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इससे वास्तु दोष लगता है। साथ ही परिवार में कलह की स्थिति बनी रहती है।

कबूतर की तस्वीर

वास्तु जानकारों का कहना है कि शयनकक्ष में कबूतर की तस्वीर और पेंटिंग नहीं लगानी चाहिए। इससे संतान प्राप्ति में देर होती है। साथ ही संतान हानि के भी योग बनते हैं।

शयनकक्ष अथवा बेडरूम में इन बातों का रखें ध्‍यान