अगर आप आर्थिक परेशानी में हैं, तो इसके लिए ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं।
देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर को प्रसन्न करके आप बाधाओं को तुरंत दूर कर सकते हैं।
माता लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा से भाग्य के दरवाजे खुल सकते हैं।
धनतेरस पर कुछ वस्तुएं घर लाकर मां लक्ष्मी और कुबेर देव को प्रसन्न किया जा सकता है। इतना ही नहीं वैभव और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।
मंगल कलश को शुभ माना गया है। इससे ईशान कोण में रखना चाहिए। इसमें एक रुपये का सिक्का रखें। फिर लाल वस्त्र से ढक दें।
धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की तस्वीर वाला सिक्का खरीदना चाहिए। पूजा के बाद सिक्के को तिजोरी में रख दें।
सुख-समृद्धि के लिए घर में चांदी की मछली रख सकते हैं। अगर बजट नहीं है तो फिस टैंक या पेंटिंग रख सकते हैं।
घर में कौड़ी रखने से धन लाभ के रास्ते खुलते हैं। कौड़ी को लाल या पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें।
घर में देवी लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करना शुभ माना जाता है। धन की देवी की कृपा से सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते हैं।