धनतेरस का दिन भगवान कुबेर को समर्पित होता है। इस साल यह पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन कुछ चीजों को खरीदना शुभ भी होता है।
धनतेरस के दिन कुछ उपाय करने से देवता कुबेर और मां लक्ष्मी की कृपा हासिल करने में मदद मिलती है। इस धनतेरस आपको भी कुछ आसान उपाय अपनाने चाहिए।
धनतेरस के दिन साबुत धनिया के उपायों को बेहद शुभ माना जाता है। इन उपायों को अपनाने से व्यक्ति की आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं।
वैसे तो धन प्राप्ति के लिए धनतेरस पर कई उपाय किए जाते हैं। इनमें से ही एक धनिया के बीजों का उपाय भी है। इसकी मदद से आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।
धनतेरस के दिन बाजार से धनिया के बीज खरीदकर लाएं। इन बीजों को भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी को अर्पित करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
धनिया धनतेरस को धनिया के बीजा खरीदकर लाएं और दिवाली तक इन बीजों को माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि के सामने रखे रहने दें। बाद में उन्हें गमलों में डाल दें।
भगवान धन्वंतरि को अर्पित किए गए कुछ धनिया के बीजों को तिजोरी में रख दें। बाकी धनिया के दानों को मिट्टी में भी दबा सकते हैं।
दिवाली के बाद गमले में धनिया के बीजों को लगा देना चाहिए। इस पौधे की देखभाल भी करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जैसे-जैसे धनिया बढ़ता है, वैसे ही घर में खुशहाली भी बढ़ेगी।