धनतेरस पर इन 6 चीजों को खरीदना होता है बेहद अशुभ


By Sahil04, Nov 2023 02:50 PMnaidunia.com

धनतेरस

दिवाली से पहले धनतेरस पर क्या खरीदना है, ये सवाल हर साल सामने आता है। लोगों को ये तो पता रहता है कि क्या खरीदना है, लेकिन क्या खरीदने से बचना है ये नहीं पता होता है।

कांच की चीजें

आम दिनों में भी कांच का टूटना अशुभ माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन भी कांच से बनी चीजें खरीदने से बचना चाहिए। शीशा, कांच का गिलास या कांच की बोतल जैसी चीजें न खरीदें।

लोहे का सामान

हिंदुओं में मान्यता है कि धनतेरस के दिन लोहे का सामान खरीदने से लक्ष्मी माता नाराज हो सकती हैं, इसलिए इस दिन कोई लोहे की चीज नहीं खरीदनी चाहिए। इससे घर में कंगाली आती है। यदि खरीदना ही है तो धनतेरस के पहले खरीद लें।

तेल खरीदने से बचें

धनतेरस के दिन तेल, घी या रिफाइंड जैसी चीजें खरीदने से बचना चाहिए। यदि किचन में ये सामान खत्म हो रहा है तो धनतेरस से पहले ही खरीद लें या बाद में खरीदें।

स्टील न खरीदें

धनतेरस पर स्टील के बर्तन न खरीदें। इनमें लोहा शामिल होता है। इसकी जगह कांस्य के बर्तन और सामान खरीद सकते हैं। धनतेरस पर सोना-चांदी भी खरीद सकते हैं।

मिट्टी या प्लास्टिक

धनतेरस पर मिट्टी के बर्तन या प्लास्टिक का सामान खरीदने से भी बच सकते हैं। मान्यता के अनुसार, प्लास्टिक अशांति फैलाता है। मिट्टी के बर्तन भी आसानी से टूट सकते हैं।

उधार से बचें

धनतेरस के दिन किसी भी तरह की उधारी न करें। इस दिन उधार देना और लेना दोनों अशुभ माना जाता है। उधार संबंधों पर असर डालता है और इससे मानसिक अशांति भी उत्पन्न होती है।

धनतेरस के दिन

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। उन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। धन्वंतरि को आयुर्वेद का देवता भी कहते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सपने में सांप दिखने का क्या है संकेत