दिवाली के त्योहार से पहले धनतेरस पर खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते है धनतेरस पर क्यों खरीदनी चाहिए झाड़ू और क्या हैं इसका धार्मिक महत्व?
झाड़ू की खरीदारी मां लक्ष्मी से संबंधित होती है। ऐसे में धनतेरस पर इसकी खरीदी से लेकर इसे घर में लाकर पूजने तक कुछ नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।
धनतेरस पर घर में झाड़ू लाने से बरकत आती है। इस दिन घर में झाड़ू लाने से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती है। इस दिन झाड़ू के साथ-साथ नई वस्तुओं को खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है।
धनतेरस के पर्व पर झाड़ू के साथ-साथ गोमती चक्र भी खरीदना चाहिए। घर में गोमती चक्र लाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। दिवाली के दिन पूजा गोमती चक्र जरूर रखें।
धनतेरस पर झाड़ू को खरीदकर उसपर सफेद धागा बांधे। इस उपाय को करने से दरिद्रता दूर होती है और मां-लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है।
घर में कभी भी टूटी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। यह घर में नकारात्मकता और दरिद्रता लाती हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता हैं। धनतेरस से पहले टूटी झाड़ू को बाहर कर दें।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए। झाड़ू को पैर से मारने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। बाहर से आने वालों के सामने कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए।
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदने के लिए भी धनतेरस का पर्व शुभ है। देवी लक्ष्मी और गणेश जी की दिवाली के दिन विशेष पूजा की जाती है।