धनतेरस पर इन राशि वालों के घर प्रवेश करेंगी मां लक्ष्मी


By Sahil08, Nov 2023 01:51 PMnaidunia.com

धनतेरस

धनतेरस का त्योहार देवता कुबेर को समर्पित होता है। मां लक्ष्मी के साथ ही, इस दिन कुबेर देवता की पूजा भी की जाती है।

शुभ चीजें खरीदना

धनतेरस के त्योहार पर शुभ चीजों को खरीदने की परंपरा होती है। इस दिन धन लाभ के लिए सोना, चांदी, झाड़ू जैसी चीजों को खरीदा जाता है।

दुर्लभ योग

धनतेरस पर कई दुर्लभ योग बन रहे हैं। इसका फायदा कुछ राशि के जातकों को मिलेगा। आइए इन राशि वालों के बारे में जान लेते हैं।

वृषभ राशि

धनतेरस पर मां लक्ष्मी की कृपा और शुभ योग का लाभ वृषभ राशि वालों को मिलेगा। इस राशि वालों को अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों को भी धनतेरस पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इतना ही नहीं, इस राशि के जातकों के जीवन में सफलता के कई अवसर मिलेंगे।

तुला राशि

तुला राशि वालों को भी देवी लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ होगा। आपके दांपत्य जीवन में भी खुशियां बढ़ेगी। इसके अलावा, नौकरी से जुड़ा कोई शानदार अवसर मिल सकता है।

मकर राशि

धनतेरस के शुभ योग के प्रभाव से मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं, परिवार में सुख-समृद्धि भी बढ़ेगी।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों को धनतेरस पर बन रहे शुभ योग का फायदा मिलेगा। इस राशि के व्यापारियों को व्यापार में लाभ हो सकता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें naidunia.com के साथ

धनतेरस से पहले जरूर जान लें ये नियम