धनतेरस से पहले जरूर जान लें ये नियम


By Arbaaj08, Nov 2023 01:29 PMnaidunia.com

धनतेरस 2023

इस बार 11 नवंबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि की पूजा होती है।

धनतेरस के नियम

धनतेरस का त्योहार आने से पहले इन नियमों को जान लें। नियमों को जान लेने से गलतियों से आप बच सकते है।

कूड़ा निकल लें

धनतेरस से पहले घर में रखें कूड़े-कचरे को निकालकर फेंक दें, वरना इसका नकारात्मक प्रभाव पर सकता है।

मुख्य द्वार रखें साफ

मुख्य द्वार को हमेशा साफ रखना चाहिए, क्योंकि मुख्य द्वार से ही घर में देवी-देवताओं का वास होता है। धनतेरस के दिन मुख्य द्वार पर खराब चीजों को न रखें।

दीपक जलाएं

धनतेरस का दिन लोग अक्सर खरीदारी में लगा देते है, लेकिन ऐसा न करें। चीजों को खरीदने के अलावा घर में दीपक भी जलाएं।

दिन में न सोए

मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन दोपहर और शाम में सोना अच्छा नहीं माना जाता है, इसलिए सोने से परहेज करें।

पूजा-पाठ

धनतेरस के दिन केवल भगवान कुबेर ही नहीं बल्कि मां लक्ष्मी और धन्वंतरि की भी पूजा करनी चाहिए।

लोहा न खरीदे

धनतेरस के दिन भूलकर भी लोहा न खरीदे। लोहा खरीदने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

धर्म और अध्यात्म की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Diwali 2023: मां लक्ष्मी को चढ़ाएं ये चीजें, खुशियों से भर देगी झोली