धनतेरस पर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं।
इस वर्ष धनतेरस 10 नवंबर 2023 यानि आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसके साथ ही शुक्रवार को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना शुभ होता है।
ऐसे में शुक्रवार के दिन धनतेरस मनाए जाने के इस विशेष संयोग में अमीर बनने के लिए उपाय करना बेहद ही जरूरी होता है।
इसके लिए इस शाम पर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और उन्हें खुश किया जाता है। इससे धन भी बढ़ता है।
धनतेरस के दिन पूजा में लक्ष्मी माता को चावल और दूध का खीर बनाकर उन्हें भोग लगाएं। इससे माता प्रसन्न होकर कृपा करती हैं।
धनतेरस के दिन पूजा में लक्ष्मी माता को चावल और दूध का खीर बनाकर उन्हें भोग लगाएं। इससे माता प्रसन्न होकर कृपा करती हैं।
ऐसी मान्यता है कि यह करने वाले की झोली कभी खाली नहीं रहती है और हमेशा घर में पैसों की बरसात होती रहती है।
इसके साथ ही धनतेरस वाले दिन घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर कुमकुम और हल्दी से स्वास्तिक बनाएं।
ऐसा करने से धन की देवी माता लक्ष्मी घर आएगी। मान्यता है कि इससे कभी आपको पैसों की कमी नहीं होती है।