Diwali 2023: मालामाल बना देगा दिवाली की रात किया यह काम


By Sahil10, Nov 2023 04:05 PMnaidunia.com

दीपावली 2023

दिवाली की तैयारी ज्यादातर लोग अपने घरों में कर चुके हैं। इस साल दीपावली का पर्व 12 नवंबर यानी रविवार को मनाया जाएगा।

दिवाली के उपाय

दीपावली की रात कुछ आसान उपाय करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है। आइए इन कार्यों के बारे में जान लेते हैं।

आर्थिक तरक्की

हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और आर्थिक तरक्की की कामना भी सभी करते हैं।

मां लक्ष्मी की पूजा

दीपावली की रात मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर की आर्थिक तंगी दूर होती है। ऐसा माना जाता है कि धन की देवी की विधि विधान से पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

ये चीजें करें अर्पित

माता लक्ष्मी की पूजा करते समय लाल फूल, गुलाब और इत्र चढ़ाने का विशेष महत्व होता है। इन चीजों को अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

धन प्राप्ति का उपाय

धार्मिक मान्यता के अनुसार, दीपावली के दिन धन प्राप्ति का योग होता है। दिवाली की रात मां लक्ष्मी की पूजा करते समय गन्ना, कमल का फूल और खीर चढ़ाने से धन प्राप्ति की संभावना बढ़ जाती है।

चने की दाल

लक्ष्मी पूजा में चने की दाल को चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। अगले दिन इस दाल को पीपल के पेड़ पर चढ़ा दें। मान्यता अनुसार, ऐसा करने से तरक्की के नए मार्ग खुलते हैं।

दान करें

दिवाली के दिन सभी को अपनी क्षमता के अनुरूप दान करना चाहिए। दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और पुण्य की प्राप्ति भी होती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Vastu Tips: घर के सामने लगे इन पौधों से आता है दुर्भाग्य