हिंदू पंचांग के मुताबिक, धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 10 नवंबर को है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने का विशेष महत्व होता है। इस दिन कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा भी मिलती है।
धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और देवता धन्वंतरि की पूजा करने की मान्यता है। ऐसा करने से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
धनतेरस का संधि विच्छेद करें तो धन शब्द (धन और संपत्ति) और तेरस (त्रयोदशी) से मिलकर बना है। इस त्योहार को धन में वृद्धि और व्यापार में सफलता पाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
धनतेरस के दिन लोग बर्तन खरीद कर देवी लक्ष्मी के आगमन की तैयारी करते हैं। इसके साथ ही, घर में सुख-समृद्धि और खुशी के आने की इच्छा भी रखते हैं।
ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने से घर में धन, सुख और खुशियां बढ़ती है। इतना ही नहीं, बर्तनों को साफ रखने से घर का माहौल सकारात्मक हो जाता है।
धनतेरस के दिन लोग बर्तनों के अलावा, झाड़ू, सोना चांदी भी खरीदते हैं। ऐसा करने से भी घर पर कुबेर, मां लक्ष्मी और देवता धन्वंतरि की कृपा बनी रहती है।
ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की कृपा से धन लाभ के अलावा अच्छा स्वास्थ्य भी मिलता है। इसके अलावा, तमाम रोगों से भी छुटकारा मिलता है।