धनतेरस का पर्व 10 नवंबर 2023 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाएगा। आइए जानते है किस उपाय से आप धन धान्य में बरकत पा सकते है।
धनतेरस के अवसर पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू खरीदने का विशेष महत्व होता है। धनतेरस के दिन नमक खरीदने से भी जीवन खुशहाल बना रहता है।
धनतेरस के पर्व पर सफेद चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन खीर, चावल, बताशा, शक्कर, आदि का दान करने से धन लाभ होगा।
किन्नर को पैसे दान करें और उसके बाद उससे एक का सिक्का लेकर अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से आपको कभी भी पैसे की कमी नहीं होगी।
धनतेरस के मौके पर शाम के समय 13 दीपक घर के अंदर 13 घर की छत और दहलीज पर रख दें। इस उपाय को करने के बाद कुबेर और अपने तिजोरी की पूजा करें। इस उपाय से आपकी पैसों की तंगी दूर होगी।
कर्ज से छुटकारा पाने के लिए एक सिक्के पर कुमकुम छिड़के। इसके बाद सिक्के को तुलसी के पौधे में गाड़ दे। इस उपाय को करने से कर्ज से छुटकारा मिलता है।
आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए धनतेरस के दिन 1 नया पैकेट नमक खरीदें और उसका इस्तेमाल करें। ऐसा करने से धन दौलत में बढ़ोतरी होती है।
10 नवंबर को धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र ले आए और इसे तिजोरी में रखें। इसके अलावा ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें। इस कुबेर धन प्राप्ति मंत्र के जाप से खुशहाली और धन प्राप्ति होगी।