त्योहारों का हफ्ता शुरू, जानें सही तिथि


By Prakhar Pandey07, Nov 2023 05:00 PMnaidunia.com

त्योहारों का हफ्ता

कार्तिक माह का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। आइए जानते हैं त्योहारों के इस हफ्ते में किस दिन कौन सा पर्व पड़ रहा है।

रोशनी का त्योहार

कार्तिक माह पूर्ण रूप से दिवाली के लिए जाना जाता है। लेकिन इसके अलावा भी दिवाली से पहले और दिवाली के बाद कई त्योहार मनाए जाते है।

संस्कृति का हिस्सा

सनातन धर्म में त्योहार हमेशा से ही संस्कृति का हिस्सा रहा है। ऐसे में कार्तिक मास में पड़ने वाली दिवाली, धनतेरस, भाई दूज और गोवर्धन पूजा बेहद प्रमुख त्योहार होते है।

9 नवंबर

9 नवंबर को रमा एकादशी है। यह एकादशी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में मनाई जाती है। रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन उनके लिए व्रत भी रखा जाता है।

धनतेरस

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। 10 नवंबर को धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन खरीदारी का भी विशेष महत्व होता है। प्रदोष व्रत भी इसी दिन पड़ रहा है।

दिवाली

दिवाली का त्योहार इस साल 12 नवंबर का पड़ रहा है। इस दिन देवी लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन-धान्य में बरकत होती है।

14 नवंबर

14 नवंबर के दिन मंगलवार को भाई दूज का त्योहार मनाया जाने वाला है। 14 नवंबर को ही गोवर्धन पूजा और भाई दूज दोनों त्योहार मनाया जाने वाला है।

छठ महापर्व

अगले हफ्ते में 17 नवंबर को महापर्व छठ पूजा की भी शुरुआत होगी। 19 नवंबर को डूबते हुए और 20 नवंबर को उगते सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर में उल्लू की तस्वीर रखना कितना सही? जानें