सनातन धर्म में एकादशी का महत्व काफी ज्यादा होता है। लेकिन कार्तिक मास में जो एकादशी पड़ती है उसके मायने कई गुना ज्यादा होते हैं।
रमा एकादशी का पर्व भगवान विष्णु को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा की जाती है।
ऐसा माना जाता है कि इस दिन विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने पर सारे बुरे कामों का नाश होता है और सारे दुखों का हरण होता है।
हिंदू पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रमा एकादशी मनाई जाती है। इस वर्ष यह 9 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी।
इस दिन पूरे अनुष्ठान से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। इससे सारे पाप कट जाते हैं।
इस दिन पूरे अनुष्ठान से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। इससे सारे पाप कट जाते हैं।
रमा एकादशी के दिन 11 कौड़ियां मां लक्ष्मी को अर्पित करें और उनकी पूरे अनुष्ठान से पूजन करें। इससे आपके घर में बरकत होगी।
इस एकादशी पर भगवान विष्णु को एक रूपए का सिक्का जरूर अर्पित करें। पूजा के बाद इस सिक्के को लाल रंग के कपड़े में बांधकर ऑफिस में रखें।
रमा एकादशी के दिन तुलसी की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन शाम में तुलसी की पूजा करें और पौधे के सामने घी का दिया जलाएं।