एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में साउथ सितारों को लेकर फैंस काफी उत्सुक रहते है। हाल ही में धनुष और ऐश्वर्या ने भी अलग होने का ऐलान किया है। आइए जानते है इससे पहले किन साउथ सेलेब्स के तलाक ने सुर्खियां बटोरी है।
18 साल की मैरिड लाइफ के बाद ऐश्वर्या और धनुष ने 2022 में ही एक-दूसरे से अलग होने का एलान कर दिया था। 2024 में ऑफिशियली दोनों एक-दूसरे से अलग होने जा रहे हैं और कानून डिवोर्स ले रहे है।
समांथा प्रभु और नागा चैतन्य ने भी 2023 में शादी के 4 साल बाद ही एक दूसरे से अलग होने का ऐलान कर दिया था। लंबे समय तक कपल का तलाक सुर्खियों में छाया रहा था।
शादी के महज 2 साल बाद ही कमल हसन और सारिका के रिश्ते में फूट पड़ गई थी। कुल 7 साल के संबंध के बाद शादी के महज 2 साल के अंदर ही दोनों के रिश्ते खराब होने लगे थे।
पवन कल्याण और रेनू देसाई का तलाक साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित डिवोर्स में शामिल है। मैरिड होते हुए भी पवन ने रनू से शादी की थी। इसके बाद भी दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका था।
केएल विजय और अमला पॉल का डिवोर्स भी महज शादी के 2 साल बाद ही हो गया था। तलाक की वजह शादी के बाद भी आमला का फिल्मों में एक्टिव रहना था।
निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जेवी की शादी भी 2-3 साल में ही टूट गई थी। दोनों ने 2023 में एक दूसरे से तलाक ले लिया है।
रामलता और प्रभुदेवा का तलाक भी काफी सुर्खियों में रहा था। प्रभुदेवा शादी के बाद भी साउथ एक्ट्रेस नयनतारा को डेट कर रहे थे, जिससे उनका तलाक हुआ था।
अगर आपको साउथ सितारों के तलाक से जुड़ी ये स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com