Sugar Alternative: शक्कर के शानदार विकल्प, जो नहीं बढ़ाएंगे शुगर लेवल


By Sandeep Chourey04, Mar 2023 01:30 PMnaidunia.com

शक्कर के नुकसान

शक्कर में कैलोरी बहुत अधिक होती है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर, वजन बढ़ना, दिल की बीमारी, दांतों में कैविटी या दांतों का खराब की समस्या हो सकती है।

ये हैं शक्कर के विकल्प

यदि आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं तो शक्कर के स्थान पर मीठे में विकल्प के रूप में इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं -

कोकोनट शुगर

नारियल से भी शुगर बनाई जाती है। यह प्राकृतिक मिठास के रूप में कार्य करती है। यह शुगर फाइबर से भरपूर होने के कारण नुकसान नहीं पहुंचाती है।

शहद का करें सेवन

शहद में फ्रुक्टोज की मात्रा अधिक होती है। शहद में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें फ्लेवर नाइट्स होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट से भरा हुआ होता है।

मेपल सिरप

मेपल सिरप में भी शक्कर की तुलना में कई एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन होते हैं। इसका उपयोग अधिकांश मिठाइयां बनाने के लिए किया जाता है।

डेट शुगर

डेट शुगर सूखे खजूर से बनाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। फाइबर से भरपूर डेट शुगर से केक भी बनाए जाते हैं।

कोई भी शुगर अति न खाएं

आप चाहे शुगर के किसी भी रूप का इस्तेमाल कर रहे हो, मीठा खाना एक सीमा तक ही फायदेमंद होता है। डायबिटीज रोगियों विशेष ध्यान रखें।

सुबह जल्दी उठने में आता है आलस तो करें यह काम