डायबिटीज वाले खाएं ये 2 दाल, शुगर रहेगा कंट्रोल


By Arbaaj21, May 2025 04:46 PMnaidunia.com

दाल का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ दालों का सेवन करने से शुगर लेवल बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि डायबिटीज वालों को कौन से 2 दाल खाने चाहिए?

डायबिटीज वाले के लिए 2 दाल

डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे लोगों को दाल का सेवन काफी सोच समझ कर करना चाहिए। 2 तरह के दाल खाकर शुगर को कंट्रोल रखा जा सकता है।

मूंग और चने की दाल

दाल कई तरह के होते हैं। डायबिटीज वालों के लिए मूंग और चने की दाल फायदेमंद साबित होती है। दरअसल, इसमें शुगर कंट्रोल करने वाले तत्व होते हैं।

मूंग दाल में पोषक तत्व

मूंग की दाल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज वालों के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही, इसमें प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है।

चने दाल में पोषक तत्व

चने के दाल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इस दाल में कम ग्लाइसेमिक 28 होता है। चने दाल में फाइबर भी होता है।

कंट्रोल रहेगा शुगर

मूंग और चने की दाल का सेवन करना डायबिटीज में सुरक्षित होता है। इन दालों में मौजूद तत्व शुगर का लेवल नहीं बढ़ने देते हैं।

सीमित मात्रा में खाएं

डायबिटीज में इन दालों का सेवन फायदेमंद होता है, लेकिन सीमित मात्रा में करना चाहिए। एक बार में ज्यादा दाल खाने से पाचन बिगड़ सकता है।

हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़ेरहें naidunia.com के साथ

इन 2 मसालों के पानी से त्‍वचा निखरेगी, पेट रहेगा दुरुस्‍त