गर्मियों में दोपहर में ज्यादा नींद क्यों आती है?


By Ritesh Mishra21, May 2025 03:59 PMnaidunia.com

इस समय उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे मौसम में कई लोगों को दोपहर में काफी नींद आती है।

दोपहर में नींद क्यों आती है?

अगर आपको भी इस मौसम में ज्यादा नींद आने की समस्या हो रही है तो आप अकेले नहीं हैं। आज हम इस लेख के जरिए जानेंगे कि गर्मियों में दोपहर में ज्यादा नींद क्यों आती है?

थकान महसूस होना

गर्मी के मौसम में शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे शरीर खुद को ठंडा रखने का प्रयास करता है। इस प्रक्रिया में खर्च हुई एनर्जी के कारण नींद आने लगती है।

डिहाइड्रेशन के कारण नींद

गर्मी के मौसम में पसीना ज्यादा आता है, जिससे शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी हो जाती है। इससे कमजोरी और नींद सी लगने लगती है।

ज्यादा खाने से नींद आना

कई बार लोग दोपहर के समय चावल, दाल, दही या भारी भोजन करते हैं। ऐसा खाना पचाने में समय लगता है और इस दौरान शरीर की ऊर्जा पाचन में लगती है, जिससे नींद महसूस होती है।

घर या ऑफिस का ठंडा वातावरण

गर्मी में जब हम दोपहर के समय एसी या कूलर वाले कमरे में बैठते हैं, तो शरीर को आराम मिलता है और नींद जल्दी आने लगती है।

ब्लड प्रेशर के कारण नींद

गर्मियों के मौसम में ब्लड प्रेशर में गिरावट के कारण भी ज्यादा नींद आ सकती है। इस मौसम में यह समस्या कई मरीजों में देखने को मिलती है।

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनकी हम अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करते हैं। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

गर्मियों में अखरोट खाने के 3 बेस्ट तरीके