ब्लड में शुगर लेवल बढ़ने के चलते डायबिटीज की समस्या होती है। अक्सर डायबिटीज के मरीजों को यह शिकायत होती है कि क्या ऐसा खाएं कि वह टेस्टी भी हो और हेल्दी भी हो।
डायबिटीज मरीजों को हेल्दी और लो-शुगर डाइट का सेवन करना होता है। आज हम आपको बताएंगे कि डायबिटीज के मरीजों को कौन-सी चीजें खानी चाहिए।
राजमा ग्लाइसेमिक इंडेक्स 30 से कम होता है। राजमा में विटामिन, आयरन, फास्फोरस और घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होता है। प्रोटीन से भरपूर राजमा डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
सेब में एंथोसायनिन, पॉलीफेनोल्स और फ्रुक्टोज पाया जाता है। रोज 1 सेब खाने से आप डॉक्टर से कोसों दूर रहेंगे। इसके सेवन से हड्डियां, दांत और मसूड़े मजबूत होते है।
प्रोटीन और फाइबर से भरपूर सफेद छोले हड्डियों, हार्ट और मस्तिष्क के लिए बेहद बढ़िया होता है। सफेद छोले को आप उबालकर सलाद के रूप में भी खा सकते है।
गुजरात की सबसे फेमस डिशेज में शामिल ढोकला फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। यह एक स्नैक डायबिटीज फ्रेंडली है। शाम के नाश्ते के लिए यह एक टेस्टी और हेल्दी डिश है।
कुट्टू के आटे का भी ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। ऐसे में इससे बनी डिशेज टेस्टी होने के साथ-साथ आपके लिए हेल्दी भी साबित होंगी।
पालक, केल समेत अन्य हरी सब्जियों के अलावा मूली, गाजर आदि भी पोषक तत्वों से भरपूर होते है। ऐसे में इन चीजों से डिशेज बनाकर खाना भी बेहद हेल्दी होता है।