Holi पर डायबिटीज मरीज जरूर याद रखें ये 5 बातें


By Ram Janam Chauhan13, Mar 2025 12:48 PMnaidunia.com

होली में ज्यादा खानपान करने की वजह से डायबिटीज के मरीजों की तबीयत खराब हो सकती है। ऐसे में शुगर के मरीजों को इन 5 बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

ज्यादा भोजन करने से बचे

इस शुभ अवसर पर घर में मीठे पकवान और तली-भुनी चीजें बनाई जाती हैं। ऐसे में शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए इन चीजों का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।

ज्यादा मीठा खाने से बचे

होली पर गुजिया, मिठाई और शरबत का आंनद लेना सभी लोगों को पसंद होता है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को इन चीजों का सेवन कम करना चाहिए।

शुगर लेवल जांच करे

कई लोग होली खेलने के आनंद में शुगर लेवल की जांच करना भूल जाते हैं। इसलिए, भोजन करने से पहले और बाद में शुगर लेवल जरूर जांच करें।

नशे का सेवन करने से बचे

होली में लोग अक्सर भांग, अल्कोहल और कैफीन का सेवन करते हैं, जिसकी वजह से शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए, इसे सेवन करने से परहेज करे।

ज्यादा पानी पिएं

शरीर में शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए भरपूर पानी का सेवन करना बहुत जरूरी है। ऐसे में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको होली में ज्यादा खाने से किसी तरह की समस्या या एलर्जी होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

लाल केला खाने के 5 अद्भुत फायदे