ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, बस इन 5 सफेद चीजों को खाने से करें परहेज


By Sahil23, Oct 2023 08:00 AMnaidunia.com

डायबिटीज

खानपान की गलत आदतों और बिगड़ी लाइफस्टाइल की वजह से लोग डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं। इस बीमारी के मरीजों के लिए ब्लड शुगर कंट्रोल रखना भी एक बड़ी चुनौती होती है।

मीठा खाना बंद करें

जिन लोगों को एक बार डायबिटीज की बीमारी हो जाती है, उन्हें मीठी चीजों का खाना हमेशा के लिए बंद करना पड़ता है। इनमें शुगर समेत कई अन्य चीजें भी होती हैं।

इन चीजों का करें परहेज

डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखने के लिए कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

सफेद चीजों से दूरी बनाएं

यदि आपको डायबिटीज की बीमारी है तो सबसे पहले ज्यादातर सफेद चीजों को खाना बंद करना होगा। इन चीजों को न छोड़ने पर आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।

चीनी

डायबिटीज समेत मोटापे जैसी बीमारियों को दूर रखने के लिए चीनी खाना तुरंत बंद कर दें। खासकर सफेद चीजों में मौजूद चीनी ज्यादा खतरनाक होती है।

मैदा

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए जरूरी है कि अनाज का चयन भी सोच-समझकर करें। इस बीमारी का सामना करने वाले लोगों को मैदा से बनी चीजों को खाना तुरंत बंद कर देना चाहिए।

चावल

चावल में स्टार्च काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं होता है। ऐसे में जरूरी है कि बॉडी को स्वस्थ रखने के लिए इन लोगों को चावल खाने से बचना चाहिए।

ब्रेड और पास्ता

डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी है कि वो ब्रेड और पास्ता खाने से भी बचें। इन चीजों को खाने से शरीर को नुकसान होता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल इन तरीकों से बढ़ाएं