वर्तमान समय में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप गर्मियों में एक खास चटनी का सेवन कर सकते हैं।
डायबिटीज की बीमारी पर व्यक्ति के खानपान और मौसम का असर भी पड़ता है। गर्मियों में चटनियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं।
यदि आप गर्मियों में हरी या कोई भी हेल्दी चटनी खाते हैं तो डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
जिन लोगों को गर्मी के दौरान डायबिटीज की बीमारी ज्यादा परेशान करती है उन्हें आम से बनी चटनी का सेवन करना चाहिए।
यदि आप डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं तो कच्चे आम की चटनी खाएं। गर्मियों में इस चटनी को खाने से डायबिटीज का लेवल कम हो सकता है।
डायबिटीज के मरीजों को पक्के हुए आम का सेवन नहीं करना चाहिए। वरना आपकी सेहत पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।
शुगर कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले कच्चे आम लें। इसके बाद 15 से 20 पुदीने के पत्ते, 2 से 3 हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक और 1 से 2 कली लहसुन को मिलाकर चटनी बनाएं।
यहां दी गई सूचना केवल सूचना के लिए है। इस पर अमल करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें, ताकि आपकी हेल्थ पर बुरा असर न पड़ें।
डायबिटीज को तुरंत कंट्रोल कर देगी यह हरी चटनी। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ